Samachar Nama
×

Sai Dharam Tej साउथ अभिनेता चिरंजीवी का ये करीबी सड़क दुर्घटना में घायल

a

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि  मशहूर अभिनेता साई धरम तेज का बीती रात यानी शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। उनका एक्सीडेंट बीती रात को हो गया था जिसके बाद उनको नजदीकि अस्पताल में आनन फानन में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, वो अपनी स्पोर्ट्स बाइक से राईदुर्गम केबल ब्रिज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनका अचानक से एक्सीडेंट हो गया और वो फिसल कर गिर गए।

a

अभिनेता गिरने के बाद तुरंत बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, उनकी आंख के पास, छाती और पेट में चोटें आई हैं। लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। अभिनेता को थोड़ी बहुत चोट लगी है और उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Sai Dharam Tej साउथ अभिनेता चिरंजीवी का ये करीबी सड़क दुर्घटना में घायल

Rajintkanth की फिल्म Annaatthe का पहला लुक सामने आने के बाद मेकर्स ने जारी किया मोशन पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, इस मशहूर सिंगर का कोरोना की वजह से हुआ निधन

a


जब उनका एक्सीडेंट हुआ था उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता साई धरम तेज के बाद अब उनको अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि, वो खतरे से बाहर है और उनके स्पाइनल कॉर्ड जैसे अंगों में अंदरूनी चोटें नहीं आई है।

a

लेकिन फिर भी उन्हें 48 घंटे तक वेंटिलेटर में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभिनेता साई धरम तेज ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहन रखा था जिसकी वजह से उनके सिर में चोट नहीं आई है। बता दें कि साउथ अभिनेता साई धरम तेज मशहूर अभिनेता चिरंजीवी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं वो चिरंजीवी की बहन के बेटे हैं।

a

Share this story