Samachar Nama
×

Song Tumse Bhi Zyada तड़प का पहला रोमांटिक सॉन्ग रिलीज, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया को देख क्रेजी हुए फैंस

tadap trailer

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दे कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म तड़प है जो रिलीज के लिए तैयार है। बीते दिनों फिल्म तड़प का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमे एक जुनूनी लव स्टोरी की झलक देखने को मिली थी।

tadap trailer

अब अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प का गाना भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला गाना तुमसे भी ज्यादा रिलीज किया गया है। जिसको अहान शेट्टी और तारा सुतारिया पर फिल्माया गया है। इस गाने में जुनूनी लव स्टोरी की दास्तां दिखाई दे रही है। तड़प के गाने तुमसे भी ज्यादा को अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

tadap trailer

इस गाने को प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। तुमसे भी ज्यादा गाने में तारा सुतारिया और अहान शेट्टी का रोमांटिक अवतार दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। इसे फैंस द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

tadap trailer

अगर हम बात करें फिल्म तड़प की तो ये इसी 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले मेकर्स फिल्म का पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाना रिलीज कर रहे है।

अहान-तारा स्टारर फिल्म ‘Tadap’ 24 सितंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद Bollywood में छाने की तैयारी में Samantha Ruth Prabhu, इस अभिनेत्री के साथ मिलाया हाथ

Kumkum Bhagya फेम Pooja Banerjee जल्द बनने वाली हैं मां, अभिनेत्री ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

Bigg Boss 15 के इन प्रतियोगियों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, कौन होगा घर से बेघर

Share this story