Bigg Boss OTT में एंट्री लेते ही Shamita Shetty की इस शख्स के साथ हुई तगड़ी बहस
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का आगाज हो गया है। बिग बॉस ओटीटी के आगाज के साथ ही प्रतियोगियों के बीच घमासान भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने एंट्री की है। बता दें कि वो इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी है। शमिता शेट्टी एंट्री करने के साथ ही अभिनेता प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी तगड़ी बहस हो गए है।

इन दोनों के बीच आप बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई देखने को मिली है। बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो खाने को लेकर उनसे लड़ती नजर आती है। जबकि उनका कमेंट चिल्लाने जैसा था।
Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के दूसरे बेटे जेह के असल नाम खुलासा, सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल
Bigg Boss OTT में एंट्री लेते ही Shamita Shetty की इस शख्स के साथ हुई तगड़ी बहस
बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में आई Sanjay Dutt की लाडली बेटी Trishala Dutt

शमिता शेट्टी ने एक पॉइंट पर प्रतीक सहजपाल से कहा कि, तुम बहुत अच्छे व्यवहार वाले नहीं हो। इसके बाद प्रतिक सहजपाल की दिव्या अग्रवाल से भी बहस हो गई और उन्होंने ऐलान किया कि, जब तक उन्हें ड्यूटी नहीं दी जाती तब तक वो अपने काम खुद ही कर लेंगे।
इसके बाद दिव्या अग्रवाल को ऐसा लगता है कि प्रतीक अपने लिए खाना बनाने के लिए खुद एक्स्ट्रा राशन का उपयोग करेंगे। तो ऐसे प्रतीक को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इसके बाद प्रतीक और दिव्या गैस चूल्हे को लेकर चिल्लाने लगते हैं।

प्रतीक कहते हैं कि सबके लिए रोटियां खुद प्रतीक ही बना लें। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको आप यहां देख सकते हैं। अब ये देखना है कि, क्या प्रतीक अपनी मनमानी करेंगे या फिर दिव्या अग्रवाल की कही हुई बात को मानेंगे।

ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। अगर हम बात करें बिग बॉस ओटीटी की तो इसमे आप वूट एप पर देख सकते हैं।

