Prakash Raj अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज एक दुर्घटना का शिकार हो गए जिसकी वजह से उनको फ्रैक्चर हो गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रकाश राज में बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

अभिनेता प्रकाश राज ने बताया कि, हाल ही में एक छोटी सी दुर्घटना की वजह से उनका फ्रैक्चर हो गया है। प्रकाश राज ने बताया कि उन्हें सर्जरी के लिए हैदराबाद ले जाया गया है। अभिनेता प्रकाश राज ने अपने ट्विटर में लिखा कि, एक छोटा सा फॉल, एक छोटा सा फैक्चर।
Shamita Shetty का हैरान करने वाला खुलासा, इस वजह से Nishant Bhatt से Bigg Boss घर में बनाई दूरी
Bigg Boss OTT में एंट्री करते ही फूट फूट कर रोने लगी Ridhima Pandit, नेहा भसिन ने संभाला
Prakash Raj अस्पताल में हुए भर्ती, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक सर्जरी के लिए मेरे दोस्त डॉक्टर के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद के लिए उड़ान। साथ ही प्रकाश राज ने ये भी कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं। प्रकाश राज ने अपने फैंस से अपील की है कि मुझे अपने ख्यालों में रखना।
nullA small fall.. a tiny fracture.. flying to Hyderabad into the safe hands of my friend Dr Guruvareddy for a surgery. I will be fine nothing to worry .. keep me in your thoughts 😊😊😊🤗🤗🤗
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2021
अभिनेता प्रकाश राज के द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अभिनेता के चाहने वालों ने उनकी सेहत को लेकर प्रार्थना भी कर रहे है।

बता दें कि प्रकाश राज ना सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वो आने वाले दिनों में भी कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जैसी शामिल है।

