
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और सुपरस्टार अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी फिल्म अखंडा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। उनकी ये फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रिलीज के बाद ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस कोरोना काल में जहां कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है वहीं फिल्म खंडा ने कमाई के कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा को ना सिर्फ दर्शक बल्कि ट्रेंड एक्सपर्ट भी काफी पसंद कर रहे हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण के किरदार और अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। फिल्म की सफलता को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय लोगों को प्रभावित कर रहा है। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के स्टारडम का इस वक्त अलग ही जलवा है। अब इसी बीच अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने एक बड़ा फैसला भी किया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, नंदमुरी बालकृष्ण ने फिल्म अखंडा के सुपरहिट होते ही अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला लिया है।
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण जहां पहले एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रूपए बतौर फीस लेते थे। वहीं अब वो एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रूपए चार्ज करते है। हालांकि उनके इस कदम से कई लोग हैरान है। लेकिन ट्रेन पंडित इसे सही फैसला बता रहे हैं।
लता मंगेश्कर के बाद बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की पूर्व पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव
ट्रेंड पंडितों का कहना है कि, कोरोना काल में नंदमुरी बालकृष्ण ने अखंडा जैसी सुपर हिट फिल्में दी है। जो कई रिकॉर्ड तोड़ और बना रही है। जिसकी वजह से नंदमुरी बालकृष्ण इसके हकदार है।
92 वर्षीय सिंगर Lata Mangeshkar आईसीयू में भर्ती, आ रही ऐसी खबरें
Allu Arjun ने Social Media पर पत्नी स्नेहा को लेकर किया ये पोस्ट, जमकर हो रहा वायरल