Samachar Nama
×

लता मंगेश्कर के बाद बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की पूर्व पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव  

B’day spl profile Lata Mangeshkar: क्यों सिंगर ओपी नय्यर संग लता ने आज तक नहीं किया काम, जानें कारण

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता से लेकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए है। बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई कि मशहूर सिंगर लता मंगेश्कर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उनको मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। अब इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

Sussanne Khan: इस शख्स को डेट कर रही ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, आ रही ऐसी खबरें

इस बात की जानकारी खुद सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। कुछ समय पहले से सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, हाल ही में उनकी कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। सुजैन खान की कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद कई लोग उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Sussanne Khan: सुजैन खान सेलिब्रेट कर रही भाई जायद खान का जन्मदिन, सामने आया वीडियो

आपको बता दें कि, सिर्फ सुजैन खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को हाल ही के दिनों में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। जिसमे लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर से लेकर महेश बाबू, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है।

Sussanne Khan: सुजैन खान सेलिब्रेट कर रही भाई जायद खान का जन्मदिन, सामने आया वीडियो

Share this story