Ajay Devgn और Akshay Kumar के बाद अब Sunil Shetty भी करने जा रहे ये काम, जल्द होगा बड़ा धमाका
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन अभिनेता सुनील शेट्टी को उनकी फिल्में और अभिनय के लिए जाना जाता है। सुनील शेट्टी की फिल्मों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। सुनील शेट्टी ने अपने अब तक करियर के दौरान कई ऐसी फिल्में दी है जिसको आज भी लोग देखना पसंद करत है। अब इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सुनील शेट्टी डिजिटल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो जल्द ही एक वेब सीरीज में काम करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अभिनेता सुनील शेट्टी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से एक बड़ा ऑफर मिला है। वो नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। जिसमे वो बहुत बड़े गैंगस्टर का किरदार निभाने वाले हैं।
SHOCKING क्या Malaika Arora और Arjun Kapoor का हो गया ब्रेकअप, आ रही ऐसी खबरें
सुनील शेट्टी और नेटफ्लिक्स की टीम एक वेब सीरीज शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस सीरीज को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। इस वेब सीरीज में मेकर्स 1960 से लेकर 1980 तक का मुंबई पेश करने वाले हैं। जिसमे अभिनेता का अहम किरदार होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस तरह की कहानियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्में बना चुका है। जिसमे वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी शामिल है। हालांकि अब ये देखना है कि सुनील शेट्टी की वेब सीरीज में मेकर्स क्या खास लेकर आते हैं।
Selfiee के लिए पहली बार साथ आए Akshay Kumar और Emraan Hashmi, सामने आया टीजर
RRR फिल्म में 7 दिनों की शूटिंग के लिए अजय देवगन ने मेकर्स से लिए 35 करोड़ रूपए