
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सबसे क्यूट और हॉट कपल की लिस्ट में आते हैं। इन दोनों की जोड़ी जब दिखाई देती है तो इंटरनेट पर धमाका होता है। ये दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था तो लोगों को इनका रिश्ता अटपटा लगता था।
हालांकि वक्त के साथ लोगों ने इन दोनों के रिश्ते को भी स्वीकार कर लिया है। कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर की फैमिली फंक्शन में भी शामिल होने लगी। हालांकि अब जो खबर सामने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर आ रही है उसे सुनने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है।
ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों के रास्ते भी अलग हो चुके हैं। खबरों के अनुसार पिछले 6 दिनों से मलाइका अरोड़ा अपने घर से बाहर नहीं आई है और वो इन दिनों काफी दुखी है।
ऐसा कहा जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री अपने घर पर अकेले रहना चाहती हैं और वो बाहर आने के मूड में नहीं है। बता दें कि, इस कपल ने काफी समय से डिनर और कॉफी डेट पर जाना भी बंद कर दिया है। हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को लेकर आ रही खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।