बोल्ड कंटेंट के चलते भारत में इन 6 फिल्मों पर लगा प्रतिबन्ध ये 6, Bandit Queen समेत लिस्ट में शामिल इन फिल्मो का नाम

मूवीज न्यूज़ डेस्क - ओटीटी के आने के बाद बोल्ड फिल्में बनाने वालों के लिए काफी आसानी हो गई है। भारत में कुछ ऐसी फिल्में हैं जो अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से विवादित हो गईं। विरोध के चलते उन्हें बैन भी किया गया। यहां ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट दी गई है...
भारत में बैन की गईं ये बोल्ड फिल्में
जब भी कोई फिल्म बोल्ड सब्जेक्ट पर आती है तो उस पर विवाद जरूर होता है। यहां ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट दी गई है जिन्हें उनके सब्जेक्ट या सीन की वजह से बैन किया गया।
बैंडिट क्वीन
डकैत फूलन देवी के जीवन पर आधारित यह फिल्म विवादित रही। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस पर अस्थायी रोक लगा दी थी। इसमें कई बोल्ड सीन दिखाए गए हैं और कहानी की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए गए थे।
फायर
फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां नंदिता दास और शबाना आजमी हैं। यह दो महिलाओं के बीच संबंधों की कहानी है जिन्हें उनके पतियों ने छोड़ दिया है।
कामसूत्र
इस फिल्म को भारत में इसके सेक्सुअल कंटेंट की वजह से बैन किया गया था। भारत में रिलीज हुए वर्जन में नग्नता पर 2 मिनट का कट लगाया गया था।
गांडू
2010 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी इसके सेक्सुअल सीन की वजह से बैन कर दिया गया था।
सिन्स
फिल्म में चर्च के एक कैथोलिक पादरी और रोजमेरी नाम की लड़की के बीच दोस्ती शारीरिक संबंध में बदल जाती है।
अन-फ्रीडम
यह फिल्म भी समलैंगिक विषय पर आधारित है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन पर आपत्ति जताई थी। बोर्ड का कहना था कि इससे हिंदू-मुस्लिम दंगे हो सकते हैं। जब निर्देशक ने बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट नहीं किए तो फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया। बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर भारत में रिलीज करने की अनुमति दी गई।