Samachar Nama
×

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Priyanka Chopra, बचपन की तस्वीर शेयर कर कहा हम आपको हर दिन याद करते हैं

Priyanka Chopra’s Regional Film ‘Pahuna’ Winning Hearts in Abroad

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। अब एक बार फिर से अभिनेत्री सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ वह अपने पिता को याद करती नजर आ रही है। बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

जो उनके बचपन के दौरान की है। इस तस्वीर में उनकी अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीर में छोटी सी प्रियंका बर्फ पर बैठी हुई और अपने पिता को देख कर प्यार से मुस्कुरा रही है। उनके पिता भी अपनी लाडली पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीरें देख लोग पसंद कर रहे हैं।

6 Outstanding Quotes of Priyanka Chopra That Make an Independent Woman Strong

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, जन्मदिन मुबारक हो पापा। हम आपको याद करते हैं हर दिन याद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन 10 जून 2013 को कैंसर की बीमारी से हुआ था। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी बाॅलीवुड और हाॅलीवुड फिल्म शामिल है।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

7 महीने बाद एक साथ नजर आए Aishwaryaa Rajinikanth और Dhanush, ये है बड़ा कारण

पति आदित्य धर के साथ देव भूमि हिमाचल प्रदेश में नैना देवी मंदिर में पूजा करती नजर आई Yami Gautam, देखें तस्वीरें

Vikram Vedha के टीजर लाॅन्च इवेंट में नर्वस दिखे Hrithik Roshan, देखें तस्वीरें

Share this story