Samachar Nama
×

7 महीने बाद एक साथ नजर आए Aishwaryaa Rajinikanth और Dhanush, ये है बड़ा कारण

Dhanush Wife Aishwaryaa Separate After 18 Years Of Togetherness

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों ने इस साल जनवरी के महीने में एक दूसरे के साथ अपने अलग होने का ऐलान किया था। ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, 18 साल हम दोस्त कपल माता पिता और एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर साथ रहे। यह सफर आगे बढ़ने एक दूसरे को समझने समायोजन और अनुकूल का रहा है।

Dhanush Wife Aishwaryaa Separate After 18 Years Of Togetherness

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के इस पोस्ट के बाद से उनके चाहने वालों को झटका लगा कि, दोनों ने अपनी 18 साल की शादी को एक झटके में ही खत्म कर लिया। हालांकि अब 7 महीने बाद एक बार फिर धनुष और ऐश्वर्या एक साथ नजर आए। बता दें कि दोनों बतौर कपल नहीं बल्कि माता पिता के तौर पर साथ आए है।

Dhanush Wife Aishwaryaa Separate After 18 Years Of Togetherness

आपको बता दें कि,ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के बड़े बेटे यात्रा के स्कूल फंक्शन में धनुष और ऐश्वर्या एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने बच्चों की खुशी के लिए फोटो भी क्लिक करवाई। इस फोटो को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


उन्होंने लिखा कि, दिन की शुरुआत करने का क्या तरीका है। स्कूल का अलंकरण समारोह जहां मेरे पहले बच्चे ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान धनुष और ऐश्वर्या भी नजर आ रहे है। दोनों की यह तस्वीर सामने आते ही सुर्खियों में है। जिसे उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर हम बात करें धनुष के काम की तो वह आने वाले दिनों में द ग्रे मैन जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Dhanush Wife Aishwaryaa Separate After 18 Years Of Togetherness

Share this story