Samachar Nama
×

Priyanka Chopra और Nick Jonas की शादी में हो गई थी लड़ाई, अभिनेत्री ने किया था खुलासा

priyanka

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस ने 1 दिसंबर को शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी को 4 साल पूरे हो चुके हैं और कपल की चौथी एनिवर्सरी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ सेलिब्रेट करने जा रहा है। बता दें कि, आज ही के दिन साल 2018 में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

priyanka

दोनों की शादी का यह प्रोग्राम 4 दिनों तक चला था, जिसमें निक और प्रियंका की पूरी फैमिली पहुंची थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी का एक मजेदार किस्सा कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था। कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा आपकी बारात अमेरिका से आई थी तो अंग्रेज कोई था जो जमीन पर लेट कर डांस कर रहा था। कपिल के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि, नहीं, लेकिन हमारी शादी में लड़ाई हो गई थी। मिलनी होती है ना तो हम लोग उन्हें पंजाबी कल्चर सिखाने की कोशिश कर रहे थे।

The Kashmir Files पर विवादित बयान दिए जाने के बाद Vivek Agnihotri ने कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड का किया ऐलान

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

हमने सब को बताया था कि, एक दूसरे को उठाने की कोशिश होती है, लेकिन उन लोगों की लड़ाई हो गई। बड़े सीरियसली लेने लगे वो लोग, एक दूसरे के ऊपर कूदने लगे थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा शो के दौरान कई मजेदार किस्से भी शेयर किए थे। आपको बता दें कि, इन 4 सालों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के काफी करीब है और दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Vicky Kaushal और Shehnaaz Gill की रोमांटिक तस्वीरें, देखकर जल भुन जाएंगी Katrina Kaif

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: एक-दूसरे के हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी Read In English

Priyanka Chopra के लिए सगाई की अंगूठी खरीदने के लिए Nick Jonas ने बंद करवा दिया था पूरा स्टोर, खुद किया था खुलासा

Share this story