Samachar Nama
×

Priyanka Chopra के लिए सगाई की अंगूठी खरीदने के लिए Nick Jonas ने बंद करवा दिया था पूरा स्टोर, खुद किया था खुलासा

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: एक-दूसरे के हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी Read In English
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी शादी की सालगिरह मना रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड और सिंगर निक जोनस के साथ आज यानी 1 दिसंबर को शादी रचाई थी। ऐसे में दोनों आज अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जो इस साल की सबसे चर्चित शादियों की लिस्ट में आती है, लेकिन अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

जो बहुत कम ही लोग जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की सगाई के बाद उनकी अंगूठी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनकी अंगूठी काफी खूबसूरत और काफी कीमती बताई जाती है। निक जोनस ने अपनी लेडी लव के लिए इस अंगूठी को लाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। इसे खासतौर पर बनाई गई थी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू में निक जोनस ने खुलासा किया था कि, जब उन्हें प्रियंका के लिए अंगूठी चुन्नी थी तो उन्हें सिर्फ इतना पता था

PRIYANKA CHOPRA : ओप्रा के इंटरव्यू से विवादों में घिरी प्रियंका

कि यह ​टिफनी की होनी चाहिए, क्योंकि प्रियंका ने जिक्र किया था कि इससे उनके पिता का खास नाता है, जो कुछ साल पहले गुजर गए थे। अंगूठी को खरीदने के लिए निक जोनस ने अपने दोनों भाइयों की मदद ली थी, तीनों ने लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड टिफनी के स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए अंगूठी पसंद की थी। खूबसूरत कट वाली प्रियंका की अंगूठी की कीमत 2 करोड़ रूपए बताई जाती है। रिपोर्ट के अनुसार निक जोनस ने अंगूठी लेते वक्त पूरा स्टोर बंद करवा दिया था।

Priyanka Chopra apologies to be a part of The Activist check her post

निक जोनस ने बताया था कि, रिंग लेने गए थे तो वहां और भी कस्टमर मौजूद थे, ऐसे में उनको इस बात का डर था कि कोई उन्हें पहचान ना ले, इसलिए रिंग पसंद करने और प्राइवेसी के लिए उन्होंने पूरा स्टोर बंद करवा दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की थी और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की शाही शादी की लिस्ट में आते हैं।

priyanka

Share this story