Samachar Nama
×

Geeta Basra: बेटे के जन्म से पहले दो बार मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी हैं गीता बसरा, कहा पूरी तरह टूट गई थी

a

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। मशहूर भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा ने बीते 10 जुलाई को दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुदा हरभजन सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। जिसमे हरभजन सिंह ने ये भी खुलासा किया था कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम जोवन वीर सिंह रखा है। आपको बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की है।

a

हाल ही में एक खास बातचीत में अभिनेत्री गीता बसरा ने बताया कि, दूसरी बार मां बनने के दौरान उनको कई बार कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा है। इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है। गीता बसरा ने बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले उन्हें लगातार 2 सालों में दो बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था।

Anushka Sharma: इग्लैंड की वादियों में बॉयफ्रेंड के एल राहुल के साथ एन्जॉय कर रही आथिया शेट्टी, अनुष्का ने किया कमेंट

Geeta Basra: बेटे के जन्म से पहले दो बार मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी हैं गीता बसरा, कहा पूरी तरह टूट गई थी

Gehana Vasisth: गहना वशिष्ठ ने न्यूड लाइव सेशन में लोगों से पूछा क्या ये पोर्न है?

a

जिसकी वजह से वो अंदर से पूरी तरह टूट गई थी। गीता बसरा बताती हैं कि, उनको साल 2019 में पहली बार मिसकैरेज हुआ था। तब हरभजन सिंह कहीं बाहर थे। ये खबर सुनते ही तुरंत हरभजन सिंह उनके पास बहुत पास पहुंच गए थे। इसके बाद गीता को मिसकैरेज तब हुआ जब देश भर में कोरोना वायरस का कहर था।

a

हरभजन सिंह उस वक्त उनके साथ ही मौजूद थे। अभिनेत्री ने कहा कि पिछले दोनों साल उनके लिए बेहद दुख भरे थे। हालांकि जैसे तैसे उन्होंने खुद को संभाला। गीता बसरा कहती हैं कि, मिसकैरेज के बाद महिलाओं के हारमोंस में बहुत परिवर्तन होते हैं।

a

ऐसे में खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हरभजन सिंह और गीता बसरा ने साल 2015 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। उनकी बेटी का जन्म साल 2016 में हुआ था।

Share this story

Tags