मुरलीधारण के निधन, जुबिन नौटियाल के एक्सिडेंट के बाद फिल्म इंडस्ट्री की इस दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक
मनोरंजन न्यूज डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक लगातार कई बुरी खबर आ रही है। आपको बता दें कि, आज साउथ के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर मुरलीधारण का आज निधन हो गया है। इसके बाद आज मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की एक्सीडेंट की खबर आई है, जिसमे उन्हें गंभीर चोटें लगी है। जिसके बाद जुबिन नौटियाल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इसी बीच एक और बुरी खबर आ रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि, मशहूर उड़िया अभिनेत्री झरना दास का आज यानी शुक्रवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया है।

झरना दास ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमे, श्री जगन्नाथ जैसी कई सुपरहिट फिल्म शामिल है। झरना दास की हर एक फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। खबरों में बताया जा रहा है कि झरना दास का निधन लंबी बीमारी के बाद उनके उड़ीसा के कटक में अपने निवास पर हुआ है। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी दी है। अभिनेत्री झरना दास के निधन पर एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Kartik Aaryan की फिल्म फ्रेडी रिलीज होते ही हुई लीक, मेकर को लगी करोड़ों की चपत

Shahrukh Khan की फिल्म Pathan को लेकर आई दिलचस्प जानकारी, मेकर ने किया बड़ा खुलासा

Cirkus Trailer: Ranveer Singh की फिल्म सर्कस का मजेदार ट्रेलर रिलीज, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट

