Cirkus Trailer: Ranveer Singh की फिल्म सर्कस का मजेदार ट्रेलर रिलीज, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्म सर्कस के जरिए साथ आ रही है। रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ट्रेलर जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मेकर ने कुछ दिनों पहले फिल्म सर्कस का टीजर रिलीज किया था। जिसमें सर्कस की पूरी पलटन के साथ नजर आ रही थी। जिसमे जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में 60 के दशक का अंदाज देखने को मिलने वाला और अब मेकर ने सर्कस का मजेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। जिसमे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

जबकि अभिनेता रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे और आपके पेट में दर्द होने लगेगा। 3 मिनट 38 सेकंड का यह ट्रेलर काफी मजेदार और और कॉमेडी से भरपूर है जिसमें दिखाया गया है कि इलेक्ट्रिक मैन बने रणवीर सिंह दर्शकों को अपना एक्ट दिखाते नजर आते हैं। जैसे जैसे ट्रेलर बढ़ता जाता वैसे वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जाता है। अभिनेता रणवीर सिंह अपने शरीर में हो रही अजीबो गरीब हरकत के बारे में सोचकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं तो वही संजय मिश्रा के दमदार कॉमेडी पंच लाइन दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दे रही है।
Jubin Nautiyal के चाहने वालों के लिए आई बुरी खबर, सिंगर का हुआ भयानक एक्सीडेंट
कुल मिलाकर यह एक मजेदार कॉमेडी फिल्म होने जा रही है जिससे आप देखने के लिए उतावले भी होंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का सरप्राइज पैकेज के रूप में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म के गाने पर डांस परफॉर्मेंस करती दिखाई देंगे। जिसमें दीपिका का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसे अब तक ढेर सारे व्यूज भी मिल चुके हैं। अगर हम बात करें फिल्म सर्कस की तो यह इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमे रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलिन फर्नांडीस, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।
क्या Rubina Dilaik जल्द बनने वाली है मां, प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी


