आखिर क्यों ट्रोल हो रहे रियान पराग? क्या सारा अली खान से जुड़ा है मामला?
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ मार्केट तक सारा की चर्चा सुनने को मिल रही है। इसी बीच अब खबर है कि सारा अली खान आईपीएल 2025 में परफॉर्म करेंगी। जी हां, इंडियन प्रीमियर लीग ने सारा को लेकर जानकारी दी है। हालांकि सारा के आईपीएल में परफॉर्म करने की खबर आने के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि रयान को ट्रोल क्यों किया जा रहा है? तो आइये जानते हैं...
सारा अली खान 30 मार्च को गुवाहाटी में करेंगी परफॉर्म
दरअसल, जब से इंडियन प्रीमियर लीग ने सारा अली खान के बारे में जानकारी दी है कि वह 30 मार्च को गुवाहाटी में लाइव परफॉर्म करेंगी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रयान को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। एक यूजर ने रयान के बारे में कहा कि अब रयान पराग अकेले 300 बनाएंगे। एक अन्य यूजर ने बताया कि रयान ने इसके साथ पराग और एक हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
लोगों ने क्या कहा?
*le Riyan Parag https://t.co/I3V2tMH2pk pic.twitter.com/aQYo4kh5zT
— Charismatic (@swapnilarsekar) March 28, 2025
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि ले रयान पराग। एक अन्य यूजर ने कहा कि रियान पराग मैदान की बजाय ड्रेसिंग रूम में प्रदर्शन करेंगे। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसी टिप्पणियां की हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या मसला है कि रयान को इतना ट्रोल किया जा रहा है, तो आपको बता दें कि ये मामला साल 2024 के यूट्यूब सर्च विवाद से जुड़ा है।
ट्रोलिंग का कारण क्या है?
you know whopic.twitter.com/9IUa6ivvDy https://t.co/O4vnW1vXL5
— Ahaa Aditya (@ahaa_aditya) March 28, 2025
जी हां, साल 2024 में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान रियान पराग ने गलती से अपनी सर्च हिस्ट्री दिखा दी थी। इस दौरान सारा अली खान और अनन्या पांडे से जुड़ा एक अजीब सवाल देखने को मिला। इसके बाद जो हुआ, उसके बाद यूजर्स ने इसे पकड़ लिया और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक्स वायरल हुए।