Samachar Nama
×

Arjun Bijlani wins KKK11 अर्जुन बिजलानी ने जीती खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्राफी

कोविड रोगियों को बिस्तर खोजने में मदद के लिए आगे आए Arjun Bijlani

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले बीते दिन हो चुका है। इस ग्रैंड फिनाले में टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी शो के विनर बन चुके हैं। अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को धूल चटा कर खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर की ट्रॉफी हासिल कर ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के फिनाले में विशाल आदित्य सिंह 3 से बाहर हो गए थे।

Arjun Bijlani ने निक्की तंबोली संग पोस्ट की तस्वीरें, प्रशंसकों ने सराहा

टॉप 3 में विशाल आदित्य सिंह, दिव्यंका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी थे। ऐसे में विशाल आदित्य सिंह के बाहर होने के बाद टॉप 2 में दिव्यंका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी ही मौजूद थे। अर्जुन बिजलानी ने दिव्यांका त्रिपाठी को कड़ी टक्कर देते हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मशहूर पत्रकार अरुण कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, अर्जुन बिजलानी शो के विनर बन गए हैं।

Arjun Bijlani wins KKK11 अर्जुन बिजलानी ने जीती खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्राफी

Sidharth Malhotra क्या इस साल Kiara Advani से शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Ishwari Deshpande गहरे पानी में जा गिरी कार, हादसे में इस अभिनेत्री का हुआ निधन

मैंने उतार और चढ़ाव दोनों देखे : Arjun Bijlani

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में अर्जुन बिजलानी की परफॉर्मेंस देखकर कई लोग काफी उत्साहित हैं और उनकी परफॉर्मेंस को सभी ने पसंद भी किया था। अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

नई चीजों को आजमाते रहना चाहिए: Arjun Bijlani

बता दें कि अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी की भी परफॉर्मेंस की लोग तारीफ कर रहे हैं, हालांकि कई लोगों का ऐसा कहना है कि दिव्यंका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 की विनर की हकदार थी।

Share this story