Anupam Shyam टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर टीवी शो प्रतिज्ञा में काम करने वाले अभिनेता अनुपम श्याम का बीती रात यानी रविवार को निधन हो गया है। अभिनेता अनुपम श्याम के निधन की खबर सामने आने के बाद टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अनुपम श्याम ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने टीवी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है।

बता दें कि अभिनेता अनुपम श्याम पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर वो पिछले 4 दिनों से एडमिट थे। खबरों में बताया जा रहा है कि अनुपम श्याम का मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हो गया है।
Bigg Boss OTT आते ही नॉमिनेट हुई ये अभिनेत्री, अब करना होगा ये काम
कौन है Bigg Boss OTT में धमाका करने वाली अक्षरा सिंह, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं मात

अनुपम श्याम के निधन की खबर मिलते ही अभिनेता यशपाल शर्मा अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वो इस खबर को सुनते ही अस्पताल दौड़े चले आए। लेकिन जब वो पहुंचे तो उनकी सांसे चल रही थी लेकिन बाद में उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यशपाल शर्मा ने बताया कि, उनको हाई ब्लड शुगर की समस्या थी और वो अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान इंजेक्शन लिया करते थे। अनुपम श्याम के परिवार ने कहा कि, अनुपम श्याम का आज यानी कि सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार हब मॉल के सामने श्मशान घाट पर किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें अनुपम श्याम ना सिर्फ टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में नजर आ चुके हैं। वो टीवी शो अमरावती की कथाएं, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों की, जीना इसी का नाम है और क्योंकि जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं।
इसके अलावा वो बॉलीवुड की फिल्मों परजानिया, बैंडिट क्वीन, लगान, दिल से, नायक द रियल हीरो और स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फिल्में शामिल हैं।

