Amitabh Bachchan के बॉडीगार्ड का हुआ तबादला, 1.5 करोड़ सालाना कमाई पर बैठाई गई जांच
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे इन दिनों सुर्खियों में है। बता दें कि जितेंद्र शिंदे इन दिनों अपनी सैलरी को लेकर चर्चा में आए हैं। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि जितेंद्र शिंदे की सालाना इनकम डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। इस कमाई के आरोप के बाद जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभाग की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है।

इस वक्त अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रह चुके जितेंद्र शिंदे को साउथ मुंबई के पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि कांस्टेबल जितेंद्र शिंदे को मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट से अटैच कर दिया गया है। जो कि अभी तक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड थे। कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि जितेंद्र शिंदे की सालाना कमाई डेढ़ करोड़ रुपए है।
घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने के बाद इस टीवी अभिनेता को NCB ने किया गिरफ्तार
Bigg Boss होस्ट करण जौहर पर बरसी Divya Agarwal, कहा वो कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले

इस मामले की अब पुलिस जांच कर रही है कि जितेंद्र शिंदे की ये कमाई कहां से हो रही है। पुलिस अधिकारियों से पूछताछ में जितेंद्र शिंदे ने बताया कि वो सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए वे कई सेलेब्स को सुरक्षा मुहैया कराते हैं। शिंदे ने बताया कि उनकी पत्नी सिक्योरिटी एजेंसी चलाती है और ये बिजनेस उन्हीं के नाम पर है।

हालांकि अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही जितेंद्र शिंदे ने इस बात से भी इनकार किया है कि अमिताभ बच्चन उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए देते है। मुंबई पुलिस के मुताबिक किसी भी पुलिस वाले की पोस्टिंग एक जगह 5 साल से ज्यादा नहीं हो सकती। आपको बता दें कि साल 2015 में अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे थे।

जितेंद्र शिंदे अमिताभ को मिली एक श्रेणी की सुरक्षा में 4 पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किए गए थे। जिसमें दिन रात में दो दो कॉन्स्टेबल होते हैं। अगर हम बात करें अभिनेता अमिताभ बच्चन के काम की तो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले है। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म चेहरे की है। जो 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

