Vicky Kaushal और Katrina Kaif के बाद इन सेलेब्स को शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं फैंस
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज शादी के बंधन में बंधने वाले है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी आज राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक रिजॉर्ट में धूमधाम से होने वाली है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और उनका परिवार वेडिंग वेन्यू में पहुंच चुके हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के चाहने वाले इन दोनों को एक साथ शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ही नही इसके अलावा और भी कई सेलेब्स है जिनको उनके चाहने वाले शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। आइए जिनते हैं उन कलाकारों के नाम जिनकी शादी का लोगों को इंतजार है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का आता है, ये दोनों इसी 12 से 14 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधे जा रहे हैं। इन दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के चर्चित और हॉट कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और एक साथ स्पॉट किए जाते है। दोनों के चाहने वाले इन दोनों को एक साथ शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार
खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि मौनी रॉय काफी समय से दुबई स्थित बिजनेस सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में है और ये दोनों अगले साल जनवरी के महीने में शादी के बंधन में बांधने के लिए तैयार हैं।
Shabana Azmi ने पुरानी तस्वीर शेयर कर पति Javed Akhtar को दी शादी की सालगिरह की बधाई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
आज शादी के सात फेरे लेंगे Vicky Kaushal और Katrina Kaif

रिचा चड्ढा और अली फजल
रिचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी करने वाले हैं, बता दें कि साल 2020 में ही दोनों की शादी करने की प्लानिंग थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से रिचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी को टाल दिया।

