Salim Ghouse dies फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन
मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सलीम घोष का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। अभिनेता सलीम घोष की पत्नी और बेटे के अनुसार, 70 साल के सलीम घोष को बुधवार देर रात वरसोवा के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी सेहत में कुछ भी सुधार नहीं हुआ।

ऐसे में अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि सलीम घोष ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता सलीम घोष ने भारत एक खोज, वागले की दुनिया, यह जो है ज़िंदगी और सुबह जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। इन टीवी शोज में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। सलीम घोष का जन्म चेन्नई में हुआ था और उनकी शिक्षा भी वहीं पर पूरी हुई थी।
इस दिन सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहे सुपरस्टार Mahesh Babu, सरकारू वारी पाटा की रिलीज डेट जारी

सलीम घोष ने बाद में एफटीआईआई पुणे से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और से अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाने फिल्म इंडस्ट्री में आ गए थे। आपको बता दें कि, फिल्म सारांश और मोहन जोशी हाजिर हो जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म कोयला में भी काम कर चुके हैं। सलीम घोष ने अपने अभिनय करियर के दौरान टीवी बॉलीवुड के साथ साथ तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में भी काम किया है। जिसमे तमि, मलयालम और अंग्रेजी भाषाएं शामिल है।
Irrfan Khan की फिल्मों के कभी ना भूलने वाले बेहतरीन और सिटीमार डायलॉग्स

मेगास्टार Chiranjeevi ने सुपरहिट डायरेक्टर राजामौली की फिल्म के आफर को मारी लात

