विवादित फोटोशूट के बाद पत्नी Deepika Padukone के साथ रैंप पर उतरे Ranveer Singh, वायरल हुआ वीडियो
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। दरअसल बात ये कि, हाल ही में रणबीर सिंह ने एक फोटोशूट करवाया था। जिसकी वजह से वह विवादों में थे। अभिनेता रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके अलावा अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा चुके है। अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे रणबीर सिंह अपनी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फैशन शो में दिखाई दे रहे है।

मुंबई में फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने एंट्री की, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शो टॉपर बने। इस दौरान रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथा में रैंप पर उतरे तो हर कोई बस इस जोड़ी को देखता ही रह गया।
शो का शुभारंभ फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नम्रता गोयल ने किया। अभिनेता रणवीर सिंह इस दौरान इंडो वेस्टर्न लुक में काफी हैंडसम और दर्शन लग रहे थे वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग के क्रिस्टल हैवी वर्क लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।
ब्रेकअप की खबरों के बीच जश्न मना रही दिशा पाटनी, सोशल मीडिया पर वयरल हो रहा वीडियो

अभिनेत्री का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो लगातार सुर्खियों में है। अगर हम बात करें दीपिका पादुकोण के काम की तो वो आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट के और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

टीवी इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, दीपेश भान के बाद रसिक दवे का हुआ निधन

