जल्द माता पिता बनने वाले हैं Bipasha Basu और Karan Singh Grover, अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरें
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु के चाहने वालों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। जिसका फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली है। अभिनेत्री बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है। बिपाशा बसु और करण करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं।

सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही अपने चाहने वालों के साथ इस गुड न्यूज़ को शेयर करने वाली है। हालांकि अभी तक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से प्रेगनेंसी को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया गया है।

लेकिन जिस तरह की खबरें सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान करने वाली है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से लोग बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी को लेकर कयास लगा रहे है।
बता दें कि, साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद ये कपल माता पिता बनने जा रहा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।


