Ranbir Kapoor की भांजी ने मामी Alia Bhatt का कपूर परिवार में किया था वेलकम, अभिनेत्री ने दिया क्यूट जवाब
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सुर्खियों में है। शादी के बाद अब रणबीर कपूर की भांजी और रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी ने अपनी मामी आलिया भट्ट का कपूर परिवार में दिलचस्प अंदाज में स्वागत किया है। समारा साहनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मामी का वेलकम किया है।

जिसमे समारा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, आलिया भट्ट मामी फैमिली में आपका स्वागत है मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। समारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 11 साल की समारा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि अब इस पर आलिया भट्ट ने भी बेहद प्यारा सा कमेंट किया है। आलिया भट्ट ने समारा सहानी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, लव यू सम्हू।

इसके साथ ही उन्होंने कई रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समारा की नानी और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, वह यह कितना प्यारा है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है।
आपको बता दें कि समारा की मम्मी रिधिमा कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। बता दें कि रणबीर आलिया ने 14 अप्रैल को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए थे।
हिंदी भाषी दर्शकों को पसंद आ रही यश की फिल्म KGF Chapter 2, देखें ताजा आंकड़े

Jersey Twitter Review शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

