मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजोल अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। काजोल की पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर खबरें आना आम बात है। काजोल जल्द ही कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। जिसका ऐलान उन्होंने बीते दिनों की किया था। अब इसी बीच अभिनेत्री काजोल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमे ये कहा जा रहा है कि, काजोल ने मुंबई के जुहू स्थित बिल्डिंग अनन्या में दो फ्लैट्स खरीदे हैं।

जिसकी कीमत जानकर उनके फैंस भी हैरान हो जायेंगे। काजोल ने जोदो फ्लैट्स खरीदे हैं उनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजोल के दोनों फ्लाइट दो हजार स्क्वायर फीट में फैले हुए हैं।

सबसे खास बात ये है कि, ये बिल्डिंग उसी इलाके में है जहां अजय देवगन और काजोल का बंगला शिव शक्ति है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है काजोल के दोनों फ्लैट्स अनन्या बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर है। इन दोनों फ्लैट्स की कीमत 11.95 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
Pooja Hegde के साथ अगली फिल्म में रोमांस करते नजर आ सकते हैं Naga Chaitanya

दोनों फ्लैट्स के दस्तावेजों पर काजोल के हस्ताक्षर है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री काजोल ने अपने घर को काफी समय पहले खरीद लिया था और पैसों का भुगतान जनवरी के महीने में किया गया है। अगर बात करें काजोल के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म त्रिभंगा थी और अब वो जल्द ही अभिनेत्री रेवति के साथ एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
Hrithik Roshan ने किया ऐसा काम लोग कर रहे अभिनेता की तारीफ

Theater Release इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्में, बॉक्स आफिस पर होगा धमाका

