स्मार्ट जोड़ी शो में Bhagyashree के पति हिमालय दसानी ने सुहागरात को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा
मनोरंनज न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है। स्मार्ट जोड़ी टीवी शो में वो अपने पति हिमालय दासानी के साथ नजर आ रही हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी ने एक बड़ा खुलासा किया है। वो खुलासा उनकी सुहागरात से जुड़ा है। अभिनेत्री भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी इस टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में रोज नई-नई बातों को का खुलासा कर रहे हैं।

अब इसी बीच भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी ने एक मजेदार बताई है। उन्होंने बताया कि, शादी के बाद वो सोच रहे थे कि उनकी दुल्हन भाग्यश्री घूंघट में बैठी होंगी और उनका इंतजार कर रही होंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। हिमालय ने इसके आगे बताया कि, जब अपने कमरे में गए तो भाग्यश्री नाइट सूट पहने बैठी थी।

हिमालय दासानी के इस खुलासे के बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। वहीं अभिनेत्री भाग्यश्री भी खूब जोर जोर से हंसने लगी। बता दें कि, हिमालय दासानी और भाग्यश्री के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई किस्से अपने अपने पति और वाइफ के साथ इस टीवी शो में नजर आ रही है। जिसमें अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे विकी जैन जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।

Aditya Narayan ने अपने फैंस को दिया तगड़ा झटका, पिता बनते ही लिया बड़ा फैसला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Anupam Kher का शर्टलेस अवतार
गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने आ रही Alia Bhatt

