Samachar Nama
×

Aditya Narayan ने अपने फैंस को दिया तगड़ा झटका, पिता बनते ही लिया बड़ा फैसला

Aditya Narayan ने ‘पैसों की कमी’ खबरों को किया ख़ारिज, कहा में दिखावा नहीं करता

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और होस्ट कहे जाने वाले आदित्य नारायण हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा खुद आदित्य नारायण ने किया है। अब इसी बीच होस्ट आदित्य नारायण को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि आदित्य नारायण ने होस्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। सारेगामापा 2022 के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने फैंस को एक जोरदार झटका दे दिया है।

Aditya Narayan: स्टाफ के साथ बदतमीजी से लेकर लड़की के थप्पड़ मारने तक कई बार विवादों में रह चुके है आदित्य नारायण

आदित्य नारायण ने सारेगामापा 2022 की होस्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है। आदित्य नारायण ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों को दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, वो 15 सालों से सारेगामापा की टीम का हिस्सा रहे हैं।

Aditya Narayan: विवादों से आदित्य नारायण का है पुराना ताल्लुक, जाने उनके विवाद

आदित्य नारायण द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि, इस शो ने एक 18 साल के लड़के को एक समझदार आदमी बना दिया है। जिसकी एक पत्नी और एक बेटी भी है।

15 साल 9 सीजल और 350 एपिसोड। यकीन नहीं होता हमने इतने साल एक साथ काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदित्य नारायण टीवी के सबसे मशहूर होस्ट है। जिन्होंने कई टीवी शो को होस्ट किया है, हालांकि अब वो होस्टिंग छोड़ रहे हैं।

Aditya Narayan: पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की लवस्टोरी पर आदित्य नारायण ने तोड़ी चुप्पी, खोला राज

Share this story