Samachar Nama
×

Kangana Ranaut के साथ दिल्ली के नाइट क्लब में पार्टी कर चुके हैं अर्जुन रामपाल, बताया स्वीट गर्ल

Dhaakad Arjun Rampal: कंगना रनौत की धाकड़ में खुंखार विलेन के रोल में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल एक साथ फिल्म धाकड़ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि, फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल जहां विलेन के रोल में हैं। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत हीरो के रोल में नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं है। ऐसे में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल धाकड़ का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं।

Arjun Rampal: ड्रग्स मामले में फिर 16 दिसंबर को अुर्जन रामपाल से एनसीबी करेगी पूछताछ, भेजा समन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने अभिनेत्री कंगना रनौत को स्वीट गर्ल कहा है। अर्जुन रामपाल ने कहा कि, कंगना रनौत को काफी समय से जानते हैं। उनके साथ काम करने को लेकर मुझे कोई झिझक नहीं थी। कंगना और मुझे हमारा पहला नेशनल अवार्ड साथ में मिला था। उन्हें फिल्म फैशन के लिए मिला था और मुझे रॉक ऑन के लिए मिला था। इसके बाद हमने दिल्ली के नाइट क्लब में पार्टी की थी।

सलमान खान का लकी ब्रेसलेट पहन फ्लॉन्ट कर रही Pooja Hegde, तस्वीर हो रही वायरल

वह मेरे घर भी आ चुकी है। हम कई बार मिल चुके हैं। वह बहुत स्वीट गर्ल हैं। मैंने उनको और निखरते हुए देखा है। बता दें कि, फिल्म धाकड़ इसी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे अर्जुन रामपाल एक विलेन के रोल में हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत एजेंट अग्नि का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता का भी अहम रोल है। फिल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई ने किया है।

Khatron Ke Khiladi 12 में हुई इस बिग बॉस प्रतियोगी की एंट्री

Meet Rudraveer Aka Arjun Rampal From Dhaakad

फराह खान की इस तस्वीर में एक साथ नजर आए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, Aishwarya Rai को देखकर हैरान होंगे आप

Share this story