Samachar Nama
×

Khatron Ke Khiladi 12 में हुई इस बिग बॉस प्रतियोगी की एंट्री

KKK 11 new promo: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का नया प्रोमो रिलीज, इस दिन होगा प्रसारण

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे का मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का जल्द ही आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए मेकर्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बार खतरों से भरे बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आयोजन निर्माता साउथ अफ्रीका के केप टाउन में करने वाले हैं। जहां कई धाकड़ प्रतियोगी इस गेम शो का हिस्सा लेने वाले हैं। अब इसी बीच खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार इस शो में नजर आने वाले हैं।

KKK9: अक्षय कुमार ने शेयर की ये तस्वीर, लिखा- बीवी को मत बताना

जिसमें शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारुकी, पवित्र पुनिया, रूबीना दिलाईक, प्रतीक सहजपाल और सृष्टि झाझा से कलाकार नज़र आ सकते है। अब इसी बीच एक और प्रतियोगी की एंट्री होती दिखाई दे रही है। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में मशहूर अभिनेता और बिग बॉस सीजन 15 के प्रतियोगी निशांत भट्ट भी नजर आएंगे।

आपको बता दें कि निशांत भट्ट खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के अगले प्रतियोगी बन चुके हैं। ऐसा खबरों में कहा जा रहा है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि, रोहित शेट्टी अपने इस शो को कब लेकर आने वाले हैं। इसकी डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मेकर जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की ऑन एयर डेट का खुलासा जल्द ही करेंगे।

KKK 11 new promo: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का नया प्रोमो रिलीज, इस दिन होगा प्रसारण

Share this story