Shimla Assembly Election 2022 शिमला विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly election 2022) के लिए 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित होगाहिमाचल विधानसभा चुनावों (himachal assembly elections 2022) को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. कई बड़े चेहरे इस चुनावी मैदान में दाव पर होंगे. हिमाचल सीट स्कैन (Himachal Seat Scan) में आज हम बात करेंगे शिमला शहरी विधानसभा सीट की. शिमला शहरी कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज का निर्वाचन क्षेत्र है. जिले में एक मात्र कैबिनेट मंत्री की सीट होने के नाते इस सीट का महत्व और भी बढ़ जाता है. तो आइये जानते हैं आखिर यहां की जनता का मूड क्या है.शिमला विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके शिमला जिले में आती है। 2017 में शिमला में कुल 43.24 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सुरेश भारद्वाज ने स्वतंत्र के हरीश जनार्था को 1903 वोटों के मार्जिन से हराया था।
शिमला विधानसभा सीट शिमला के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं सुरेश कश्याप, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके कर्नल धनीराम शांडिल को 327515 से हराया था।

पिछले लंबे समय से शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र (Shimla Assembly Constituency ) पर भाजपा क ही दबदबा रहा है. कुछ एक विधानसभा चुनाव छोड़ दें तो यहां 1967 से ही भाजपा चुनाव जीतती आ रही है. विधानसभा चुनाव 1967, 1972, 1977 और 1982 में पहले जनता दल और फिर भाजपा से दौलत राम चौहान ने लगातार चुनाव जीते. हालांकि 1985 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी ने जीत हासिल की. इसके बाद 1990 में फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज (Shimla Assembly Constituency MLA Suresh Bhardwaj) ने जीत हासिल की. 1993 के विधानसभा चुनावों में सीपीआई(एम) से राकेश सिंघा, 1996 में कांग्रेस से आदर्श सूद, 1998 में भाजपा की टिकट पर नरेंद्र बरागटा ने जीत हासिल की. 2003 में कांग्रेस के हरभजन सिंह भज्जी और उसके बाद से सुरेश भारद्वाज लगातार जीत हासिल कर रहे हैं.
भाजपा इन चुनावों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सहारे ही चुनावी मैदान में उतरना चाहेगी. प्रदेश में लंबे समय से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कार्य चल रहे हैं. वर्ष 2017 से शिमला को स्मार्ट सिटी के कुल 117 प्रोजेक्ट में से अधिकांश प्रोजेक्ट पर अभी काम चला हुआ है, जबकि कुछ एक प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिन पर काम शुरू ही नहीं हुआ है. इनमें फुट ओवर ब्रिज जैसे काम शामिल हैं. स्मार्ट सिटी के तहत यह कार्यं 2017 में शुरू हुए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद अब आधे कार्य की पूरे हुए हैं.

शिमला विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार शिमला विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।
पिछले चुनाव के परिणाम (Shimla Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| सुरेश भारद्वाज | भाजपा | विजेता | 14,012 | 43.24% | 1,903 |
| हरीश जनार्था | आईएनडी | दूसरे स्थान पर | 12,109 | 37.37% | |
| संजय चौहान | माकपा | 3rd | 3,047 | 9.40% | |
| हरभजन सिंह भज्जी | कांग्रेस | 4th | 2,680 | 8.27% | |
| इनमें से कोई नहीं | नोटा | 5th | 322 | 0.99% | |
| वीरेंद्र कुमार | आईएनडी | 6th | 119 | 0.37% | |
| डॉ. किशोरी लाल शर्मा | स्वैप | 7th | 114 | 0.35% |
शिमला विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Shimla Assembly Elections Results Past Results)
|
|
||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
||||||||||||||||||||
|
|
||||||||||||||||||||

