×

Rafael Nadal ने अपने जन्मदिन को बनाया खास, French Open 2022 के फाइनल में मारी एंट्री

 

टेनिस न्यूज़ डेस्क।। स्पेन के दिग्गज  टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने  अपने जन्मदिन (3 जून)  को खास बना दिया है ।  राफेल  नडाल ने  फ्रेंच ओपन  2022 के  फाइनल में जगह बना  ली है।सेमीफाइनल में   राफेल नडाल का  सामना    एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ। मुकाबले  में ज्वेरेव दूसरे सेट के दौरान  चोटिल हो गए।     उनके पैर में चोट लगी जिसके चलते उन्हें मैच से बाहर होने का  फैसला लेना पड़ा।

शादी के बाद Deepak Chahar को बहन मालती ने दी सलाह, कहा- हनीमून के दौरान पीठ का ध्यान रखना

राफेल नडाल    14 वें फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंच गए हैं, इस बार भी उनके पास खिताब  जीतने का अच्छा मौका है।  बता दें कि राफेल ने अब तक सबसे ज्यादा 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं और उन्हें लाल बजरी का बादशाह भी इसलिए कहा जाता है।

 जानिए किसने IPL 2022 पर उठाए सवाल, जांच कराने की भी कर डाली मांग

वैसे ज्वरेव और   नडाल के बीच शुक्रवार को    फ्रेंच  ओपन का  रोमांचक सेमीफाइनल खेला जा रहा था।हालांकि फैंस को  भी उम्मीद नहीं थी कि ये  मैच  इस तरह  खत्म होगा। ज्वेरेव और नडाल के बीच तीन घंटे से अधिक समय तक चला गेम 7-6 10/8), 6-6 पर था, जब ज्वेरेव को चोट के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट छोड़ना पड़ा।

खराब फॉर्म से जूझ रहे Virat Kohli पर दिग्गज Mohammad Azharuddin ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

वैसे   देखा जाता है कि इस तरह खिलाड़ी के चोटिल  होने  पर  सामने वाला खिलाड़ी कोर्ट छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।लेकिन  राफेल नडाल ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कोर्ट पर ही  रुककर ज्वेरेव से बातचीत की।राफेल  नडाल  ने ऐसा कुछ करके फैंस का दिल जीत लिया है।    टेनिस  के फैंस  इस व्यवहार के लिए   नडाल की तारीफ कर रहे हैं।राफेल नडाल की इस बार  निगाहें    23 वें ग्रैंड स्लैम पर हैं। वह अपने खिताब  से बस एक कदम दूर हैं।