×

जानिए क्यों Tokyo Olympics से लौटते ही सस्पेंड हुईं स्टार पहलवान  Vinesh Phogat
 

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। टोक्यो  ओलंपिक से लौटते हुए  भारतीय स्टार पहलवान  विनेश फोगोट पर बड़ी  कार्रवाई हुई है और उन्हें निलंबित कर दिया  गया है। दरअसल भारतीय  कुश्ती महासंघ ने  टोक्यो ओलंपिक  के दौरान अनुशासनहीतना के लिए    विनेश फोगाट को स्थाई रूप से निलंबित किया है। दुर्व्यवहार करने वाली युवा सोनम मलिक को भी नोटिस जारी किया गया है।

IND vs ENG  दूसरे टेस्ट मैच की कब -कहां देख सकते हैं Live Streaming, जानिए यहां सबकुछ
 

बता दें कि विनेश फोगाट को नोटिस का जवाब देने के  लिए   16 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसमें  अनुशासनहीनता   के तीन आरोप लगाए गए हैं। विनेश को खलों में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन  वह क्वार्टर फाइनल से हारकर बाहर हो गईं।   बता दें कि कोच वोलेर  एकोस  के साथ हंगरी में ट्रेनिंग कर रही  विनेश  फोगाट वहां से सीधे टोक्यो पहुंची थी ।

IPL 2021 Phase 2  धोनी की CSK को UAE में उतरने की नहीं मिली मंजूरी, जानिए आखिर क्यों 
 

उन्होंने खेल गांव में रहने और भारतीय टीम के अन्य  सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने से इनकार  कर दिया था। यही नहीं उन्होंने  भारतीय दिल के आधिकारिक प्रायोजक शिव नरेश की पोशाक पहनने से इनकार कर दिया था और   उन्होंने नाइकी की पोशाक पहनी थीं। सूत्रों की  माने तो  यह अनुशासन हीनता है। उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है  और कुश्ती से जुड़ी  सभी गतिविधियों से  प्रतिबंधित किया गया है।  

Shubman Gill  अपने नए लुक को लेकर हुए ट्रोल , फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स 
 

वह जवाब नहीं देने तक  किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू प्रतियोगिता  में प्रतिस्पर्धा  नहीं कर  पाएंगे और इसमामले में अंतिम फैसला डब्ल्यूएफआई  ही करेगा। इस मामले में विनेश फोगाट की ओर से अब तक कोई आधािकारिक बयान नहीं  आया है।