×

MS Dhoni के  IPL Retirement पर Suresh Raina ने किया बड़ा खुलासा, जानिए आखिर क्या कुछ कहा
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी के रिटायमेंट को लेकर चर्चा है।दरअसल कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन है।महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के साथ ही संन्यास ले सकते हैं।वैसे इन सब बातों के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के आईपीएल रिटायमेंट पर बड़ा खुलासा कर दिया है।

IPL 2023: क्या फाफ डुप्लेसी से छिनेगी ऑरेंज कैप, इन खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
 

सुरेश रैना ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराने के बाद उनसे बातचीत में कहा कि वह ट्रॉफी जीतने के बाद एक साल और खेलना चाहते हैं।दिग्गज सुरेश रैना ने कहा कि, वह तो बोल रहे हैं कि मैं ट्रॉफी जीत कर एक साल और खेलूंगा ।

IPL 2023 में इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा 'महामुकाबला', जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव
 

उन्होंने कहा कि, आप देख सकते हैं कि बहुत सारे खिलाड़ी उससे बहुत कुछ सीख रहे हैं, लेकिन यह उनका निर्णय है कि वह कैसा महसूस करते हैं कि उनका शरीर कैसा चल रहा है,उसके आधार पर वह अपने भविष्य पर फैसला करेंगे।

IPL 2023: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कह दिया
 

उनके साथ समय बिताने के आधार पर मुझे लगता है कि उन्हें एक और साल खेलना चाहिए। धोनी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।वह निचले क्रम में जरूर खेले हैं, लेकिन उनके बल्ले से कई अहम पारियां निकली हैं।आईपीएल 2023 सीजन के तहत इमरान खान ने 10 मैचों में खेलते हुए 76 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट से कुल 76 रन बनाए हैं। इस दौरान दो चौके और 8 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं।वहीं हाईस्कोर धोनी का नाबाद 32 रन रहा है।धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के तहत दमदार प्रदर्शन किया और वह प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी भी कर रहे हैं।