×

Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 रोमांचक मोड़ पर है, टूर्नामेंट आधे से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस का अब तक मिलाजुला प्रदर्शन रहा है, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने महारिकॉर्ड बना दिया है।आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने पहली बार एक खास रिकॉर्ड बना दिया है।बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में पहली दफा ऐसा हुआ कि 200 रन या इससे ज्यादा के स्कोर 5 बार चेज कर लिए गए।

IPL 2023: RR VS GT के बीच जयपुर में खेला जाएगा महामुकाबला,लाइव प्रसारण देखने के लिए  अपनाए ये तरीका
 


खास बात यह है कि इससे पहले कभी ऐसा  किसी भी सीजन में नहीं हुआ। मौजूदा सीजन के तहत 5 दफा ऐसा हो चुका है कि कोई टीम 200 रन या इससे ज्यादा का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाने के बाद हार गई।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने यह कमाल सीजन में दो बार किया है ।

IPL 2023: इस खतरनाक गेंदबाज ने जमाया हुआ है पर्पल कैप पर कब्जा, देखें टॉप 5 की लिस्ट

मुंबई ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 214 रन स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया।इससे पहले मुंबई टीम ने ही 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 212 रन के स्कोर को चेज करके दिखाया था।मुंबई के अलावा साल 2014 में पंजाब किंग्स ने जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2018 में 2-2 बार ऐसा किया।

IPL 2023: फाफ डुप्लेसी पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी छीन लेगा ऑरेंज कैप

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें तो वह इससे पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं,जिनके नेतृत्व में किसी टीम ने लगातार मैचों में 200 प्लस का स्कोर आईपीएल में चेज कर लिया। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम है जिसने किसी भी सीजन में लगातार मैचों में 200 से भी ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करके दिखा दिया।भले ही रोहित शर्मा अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी टीम ने पंजाब किंग्स को 215 रन बनाने के  बावजूद हरा दिया।ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक लगाते हुए मुंबई को 215 का लक्ष्य 7 गेंद शेष रहते हासिल किया।