Samachar Nama
×

IPL 2023: फाफ डुप्लेसी पर मंडराया खतरा, ये खिलाड़ी छीन लेगा ऑरेंज कैप
 

Faf du Plessis

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है।फिलहाल आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। डुप्लेसी के अलावा और भी कई धाकड़ खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में हैं।फाफ डुप्लेसी ने इस सीजन 9 मैचों में खेलते हुए 58.25 की औसत और 159.58 की स्ट्राइक रेट से 466 रन बनाए हैं।

IPL 2023 RR VS GT के मैच में बारिश बनेगी विलेन ? जानिए पिच और मौसम का हाल 
 

Faf-1==-11233311111

इस दौरान उन्होने 5 अर्धशतक लगाए हैं। डुप्लेसी के बाद यशस्वी जायसवाल ने 9 मैचों में  47.56 की औसत और 159.70 की स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए हैं। शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।ऐसे में यशस्वी गुजरात के खिलाफ बड़ी पारी खेलते हैं तो वह डुप्लेसी से ऑरेंज कैप छीन सकते हैं। यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं, उनके बल्ले से इस सीजन एक शतक भी निकल चुका है।

IPL 2023, RR vs GT : राजस्थान की टक्कर होगी गुजरात से, जानिए कैसा रहेगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
 

yashasvi-jaiswal1111222

लय जारी रखते हैं तो गुजरात के खिलाफ धमाल मचा सकते हैं। डुप्लेसी और जायसवाल के अलावा डेवोन कॉनवे , विराट कोहली और रितुराज गायकवाड़ भी ऑरेंज कैप की रेस में हैं। डेवोन कॉनवे ने 10 मैचों में 59.14 की औसत और 144.25 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं ।

KKR के खिलाफ मिली हार पर भड़के SRH के कप्तान Aiden Markram, इस चीज को माना जिम्मेदार
 

yashasvi-jaiswal1111222

विराट कोहली ने 9 मैचों में 45.50 की औसत और 137.87 की स्ट्राइकट रेट से 364 रन बनाए हैं।वहीं रितुराज गायकवाड़ ने 10 मैचों में 44.25 की औैसत और 145.67 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए हैं।ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक चल रही है, जिसमें और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ipl 2023,ipl 2023 live,rcb vs lsg 2023,lsg vs rcb 2023,ipl 2023 updates,ipl 2023 points table,ipl 2023 csk,virat vs gambhir ipl 2023,ipl 2023 tamil,virat kohli fight ipl 2023,ipl 2023 new tamil,ipl tamil news 2023,ipl 2023 tamil news,virat kohli gambhir fight ipl 2023,gbb cricket ipl 2023,ipl 2023 news telugu,ipl points table 2023,ipl 2023 csk news tamil,ipl 2023 tamil updates,mi vs rr 2023,tata ipl 2023,wtc final 2023,ipl 2023 troll
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 
फाफ डुप्लेसी -466
यशस्वी जायसवाल -  428
डेवोन कॉनवे -414
विराट कोहली 364
रितुराज गायकवाड़- 354 

Share this story