मुंबई इंडियंस की उड़ी सोशल मीडिया पर धज्जियां, पांड्या को कप्तान बनाने से भड़के फैंस ने रोहित के टेस्ट जीतते ही MI को किया ट्रोल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को अपने एक फैसले पर पश्चताना पड़ सकता है। इसकी वजह रोहित शर्मा की कप्तानी ही है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने पिछले दिनों चौंकाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का बड़ा फैसला लिया।साथ ही रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया, जिन्हें ट्रेड के जरिए टीम ने अपने साथ जोड़ा ।
मुंबई इंडियंस को इस बार फैंस से मिलेगी नफरत, रोहित को कप्तानी से हटाना पड़ेगा भारी
हार्दिक पांड्या ने पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है, लेकिन इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं।हालांकि कुछ भी है, फैंस को यह बात रास नहीं आई है। यही नहीं फैंस इस बात को अब तक नहीं भुला सके हैं। दूसरी ओर इन दिनों रोहित की कप्तानी में जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती तो फैंस को एक और मौका मिल गया मुंबई को निशाने बनाने का ।फैंस अब बता सकते हैं कि रोहित की शानदार कप्तानी से चल रही है।
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए भी शानदार कप्तानी की और पांच बार खिताब दिलाए हैं। इन दिनों भी उनकी कप्तानी अच्छी फॉर्म में हैं,इस कारण ही वह टीम इंडिया को लगातार जीत दिला रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज जीत के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा काफी ट्रेंड किए हैं। फैंस ने हिटमैन रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधे हैं। टीम इंडिया ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ली है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है।आईपीएल से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज और उसे एक और मैच खेलना है।