×

IPL 2024 विराट कोहली बने RCB के नए सिक्सर किंग, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल में आरसीबी को केकेआर के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा ।लेकिन इस मैच के तहत किंग कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इतिहास रचा है।विराट कोहली ने छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट ने आरसीबी के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट ने कोलकाता के खिलाफ 36 वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें तीन छक्के थे।

IPL 2024 RCB vs KKR Highlights विराट कोहली की तूफानी पारी गई बेकार, केकेआर ने आरसीबी को बुरी तरह रौंदा 
 

इसके साथ ही विराट ने आरसीबी  के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 241 छक्के लगा दिए हैं। संयोग से उन्होंने 240वें मैच में ऐसा किया है।जानकारी के लिए बता दें कि विराट से पहले आरसीबी के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का  रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 239 छक्के लगाए हैं।

IPL 2024 को बीच में छोड़ अपने देश रवाना हो सकते हैं इस देश के खिलाड़ी, पाकिस्तान है वजह
 

वहीं डीविलियर्स ने 238 छक्के लगाकर सूची में तीसरे नंबर पर हैं।आईपीएल में ओवर ऑल सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल  ने जड़े हैं।गेल ने आईपीएल में कुल 142 मैच खेलकर 357 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 261 छक्के लगाए हैं. उनके बाद क्रमश: एबी डिविलियर्स (251), विराट कोहली (241) और एमएस धोनी (239) का नाम आता है। सिर्फ विराट कोहली ही हैं जो आईपीएल के पहले सीजन से ही एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं।

IPL 2024 RCB vs KKR विराट कोहली का तूफानी प्रदर्शन, बेंगलुरु ने कोलकाता को दिया 183 रनों का लक्ष्य

कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने  59 गेंदों में 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली।उनकी पारी के दम पर ही आरसीबी 186 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। हालांकि मैच में विराट कोहली की पारी बेकार गई और कोलकाता ने 7 विकेट से मैच जीता।