×

IPL 2023 SRH vs MI: लय से फिर भटके सूर्यकुमार यादव, हैदराबाद के खिलाफ हुए फ्लॉप

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।केकेआर के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली थी तो उम्मीद की गई थी कि वह फॉर्म में लौट आए हैं।लेकिन अब हैदराबाद के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं।इस बात से यह साफ है कि सूर्यकुमार यादव अभी अपने पुराने रंग में नहीं लौटे हैं। एक फिर वह लय से भटक गए। बता दें कि आईपीएल 2023 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है।

SRH vs MI: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, IPL में बड़ा कारनामा करते हुए बना डाला महारिकॉर्ड

मुकाबले के तहत मुंबई इंडियंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ।सूर्या के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी।सूर्यकुमार यादव ने 3 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन की पारी खेली ।अपनी इस पारी में वह एक छक्का लगा सके। सूर्यकुमार यादव मार्को जानेसन की गेंद पर एडेन मार्कराम को कैच देकर आउट हुए। गौरतलब हो कि सूर्यकुमार यादव की गिनती वैसे तो टी 20 के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है।

MI vs SRH Live :हैदराबाद को मात देने के लिए रोहित शर्मा ने चली तगड़ी चाल, प्लेइंग-11 में शामिल किया ये घातक गेंदबाज 

आईपीएल में भी वह अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा चुके हैं ।लेकिन आईपीएल 2023 में वह अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं।सूर्यकुमार यादव का यह फीका प्रदर्शन देखकर क्रिकेट फैंस भी हैरान हैं।यही नहीं सूर्यकुमार यादव के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से मुंबई इंडियंस की टेंशन भी बढ़ रही है।

IPL 2023 RCB ने जीता टॉस, धोनी की टीम में हुई मैच विनर की एंट्री, तो दिग्गज को किया गया बाहर


बता दें कि सूर्यकुमार यादव अगर ऐसा ही खराब प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के लिए बोझ बन जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि खराब प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव पर भरोसा कर रहा है।