IPL 2023: MS Dhoni का जबरा फैन, माही को टीवी पर देख उतारने लगा आरती, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी लोकप्रियता दुनिया भर में है। चेन्नई और लखनऊ के मैच के बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक जबरा फैन सामने आया है। दरअसल इस फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह टीवी पर दिख रहे धोनी की आरती उतारता हुआ नजर आ रहा है।लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही मैदान पर उतरे तो उनका फैन टीवी पर उनकी आरती उतारता दिखा।
बता दें कि ज्यादातर फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को भगवान के रूप में पूजते हैं और ऐसा ही कुछ इस फैन ने भी किया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फैन धोनी की आरती उतार रहा है । फिर टीवी सक्रीन पर ही धोनी को तिलक लगा रहा है।
इस फैन के वायरल हो रहे वीडियो को बाकी तमाम फैंस शेयर कर रहे हैं और साथ ही कमेंट्स करके अपनी राय दे रहे हैं।एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि कैप्टन कूल और माही की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है।
IPL 2023: मैदान पर हुआ अजीब वाकया, हंसते हुए लोट-पोट हो गए धोनी, वायरल हुआ VIDEO
महेंद्र सिंह धोनी को तमाम फैंस दिल से आज भी पसंद करते हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से भी सुर्खियां लूटी हैं ।उन्होंने 12 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन लगातार दो छक्के मार्क वुड को जड़कर स्टेडियम में बैठे फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया ।आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही थी।