×

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर को अब मौका मिलना मुश्किल, सामने आई बड़ी वजह
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होने वाला है।पिछले कुछ मैचों में से मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं दिया है।अर्जुन तेंदुलकर को शुरुआत में मौके मिले थे, लेकिन इसके बाद वह ऐसे बाहर हुए कि मौके मिलने की संभावना अब कम नजर आ रही है।

IPL 2023: इस फार्मूले के साथ बनाएं ड्रीम 11 टीम, करोड़ों के पुरस्कार जीतने का अच्छा मौका
 


बता दें कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को चेन्नई के खिलाफ गत शनिवार को मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी मैच में वह मौके का इंतेजार ही करते रह गए।इससे पहले मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी रोहित ने अर्जुन को नहीं उतारा था।

MI vs GT के बीच आज खेला जाएगा मैच, जानिए हेड-टू-हेड और प्लेइंग XI

अर्जुन अभी तक मौजूदा सीजन में 4 मैचों में ही खेले हैं।गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद पहले ही साफ कर दिया है कि टीम संयोजन को लेकर चुनौती देखने को मिल रही है।उन्होंने इस सीजन में एक मैच के दौरान कहा कि वह टीम की ताकत और खिलाड़ियों को जानते हैं जो प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं।

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत से प्वाइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल, देखें ताजा अपडेट 

वहीं मुंबई कीटीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फिट हैं ।उनके अलावा अरशद खान, आकाश मधवाल  और कैमरून ग्रीन भी टीम में हैं।इस वजह से अर्जुन तेंदुलकर को मौका नहीं मिल पा रहा है। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ शामिल किया है।मौजूदा सीजन के तहत 4 मैचों में  3 विकेट लिए हैं।रोहित शर्मा की रणनीती क्या रहती है, यह तो देखने वाली बात होगी।