×

IPL 2023: MS Dhoni पर इसलिए लागू नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, सहवाग ने बताई वजह
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2023 सीजन के तहत इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई टीमों ने इस नियम के जरिए फायदा उठाया है।इम्पैक्ट प्लेयर नियम और धोनी की भी चर्चा है।दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की इस सीजन रिटायरमेंट की ख़बर हैं। कई एक्सपर्ट का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते वे सालों तक खेल सकते हैं।लेकिन सहवाग की इसको लेकर कुछ अलग राय है।

IPL 2023 Final Reserve Day Rules: रिजर्व डे पर कितने बजे से खेला जाएगा मैच, जानिए यहां जरूरी जानकारी
 


वीरेंद्र सहवाग का तर्क है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान हैं और उनका पूरे टाइम फील्ड पर रहने जरूरी है ।ऐसे में ये नियम उन पर लागू नहीं हो सकता है। सहवाग ने कहा कि अगर आप फिट हैं तो 40साल की उम्र में खेलना मुश्किल नहीं है। धोनी ने इस साल ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है ।

CSK vs GT : बारिश के खेल बिगाड़ने के बाद बना संयोग, ये टीम जीतेगी अब खिताब

वह अपने घुटने की चोट को नहीं बढ़ाना चाहते।इसलिए वह आखिरी के दो ओवरों में आते हैं। अगर मैं उनकी कुल गेंदों की गिनती करूं तो मुझे लगता है कि उन्होंने इस सीजन में 40-50 गेंदों का सामना किया होगा।’सहवाग ने  वो वजह भी बताई कि क्यों धोनी पर इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू नहीं होगा।

IPL 2023 Final, CSK vs GT:  'रिजर्व डे'  पर खेला जाएगा फाइनल, कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI

सहवाग ने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम धोनी पर लागू नहीं होता है क्योंकि वह सिर्फ कप्तानी के लिए खेल रहे हैं ।उन्हें कप्तानी के लिए मैदान में रहना होगा। इंपैक्ट प्लेयर रूल उनके लिए है जो फील्डिंग नहीं करता है लेकिन बल्लेबाजी करता है, या एक गेंदबाज जिसे बल्लेबाजी करने की आवश्यकता नहीं है।बता दें कि धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।