×

IPL 2023 GT vs MI: मुंबई के खिलाफ शुभमन गिल बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ी सीजन की तीसरी फिफ्टी
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 34 वें मैच के तहत गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस से हो रही है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए अर्धशतक जड़ने का काम किया। बता दें कि मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

IPL 2023: घातक बल्लेबाज के साथ हुई बड़ी नाइंसाफी, कप्तान ने अब तक नहीं दिया एक भी मैच में मौका
 

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा की ओपनिंग जोड़ी ने पारी का आगाज किया।गुजरात की शुरुआत खराब रही थी और रिद्धिमान साहा जल्द आउट हो गए थे।इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, लेकिन वह बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके ।हालांकि शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2023: भारतीय दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई को चैंपियन बना सकता है ये खिलाड़ी
 

यह गिल का सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा। शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेलने का काम किया। ख़बर लिखे जाने तक गुजरात का स्कोर 3 विकेट खोकर 100 रन के करीब पहुंच गया था।

 IPL 2023 GT vs MI Live: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग XI में क्या हुए बदलाव
 

शुभमन गिल  कुमार कार्तिकेय की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच देकर आउट हुए। बता दें कि शुभमन गिल की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस मुश्किल परिस्थिति से निकल पाई। शुभमन गिल के बाद  मध्यक्रम के बल्लेबाजों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है कि वह टीम स्कोर को आगे तक लेकर जाएं।डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में चल रही है।आज के मैच के तहत भी वह घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।