Samachar Nama
×

IPL 2023: भारतीय दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई को चैंपियन बना सकता है ये खिलाड़ी
 

mii--1111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन के तहत कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। मुंबई ने अपने खेले छह मैचों में से 3 के तहत जीत दर्ज की है और इतने ही मैचों में उसे हार मिली है।इस तरह वह कुछ अच्छी स्थिति में नहीं है। मुंबई इंडियंस अपने सातवें मैच में मंगलवार 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ं रही है।इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

 IPL 2023 GT vs MI Live: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग XI में क्या हुए बदलाव

mi

इरफान पठान ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो इस सीजन मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना सकता है।दिग्गज इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावला को आईपीएल में मौजूदा सीजन में अपना पूरा अनुभव झोंकने के लिए तारीफ की है उन्हें लगता है कि अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 का खिताब जीतना है तो पीयूष चावला को सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाना होगा।

IPL 2023 GT VS MI Live: गुजरात का सामना मुंबई से, यहां देखें लाइव और मैच के अपडेट्स

mi

बता दें कि मौजूदा सीजन में लगातार तीन जीत के बाद मुंबई इंडियंस को एक हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स की टीम से हार का सामना करना पड़ा था ,लेकिन पीयूष चावला जो मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ने वानखेड़े स्टेडियम में काफी किफायती गेंदबाजी की थी।

IPL 2023 में David Warner ने किया बड़ा गुनाह, बड़ी कार्रवाई के साथ लगा जुर्माना 

mi

इसको लेकर इरफान पठान ने कहा, पीयूष चावला मुंबई के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।वह अपना सारा अनुभव दिखा रहे हैं और सही लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं।मुंबई को उनका समर्थन करने की जरूरत है और मुंबई इंडियंस को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए चावला को आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना होगा।

IPL 2023, GT vs MI: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस की रणनीति का हुआ खुलासा, इस खिलाड़ी ने दिया बयान
 

mi

Share this story