×

IPL 2023: अजिंक्य रहाणे का छक्का देख चौंके फाफ डुप्लेसी, RCB के कप्तान के चेहरे पर पसरा मातम
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 24 वें मैच में आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच टक्कर हुई।मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाने का काम किया।इस मैच का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अजिंक्य रहाणे  ने ऐसा छक्का मारा जो मैदान के बाहर चला गया।

IPL 2023, RCB vs CSK Live: डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे ने जड़े अर्धशतक, चेन्नई ने बैंगलोर को दिया 227 रनों का लक्ष्य


 

अजिंक्य रहाणे के इस छक्के को देखकर कप्तान फाफ डुप्लेसी भी बहुत हैरान रह गए। चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला विकेट रितुराज गायकवाड़ के रूप में कुल 16 रन के स्कोर पर गिर गया था।इसके बाद अजिंक्य रहाणे पारी के 3 ओवर में ही बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे ।उनकी इस पारी में ही ऐसा छक्का आया जो सीधे मैदान की छत पर जा गिरा । चेन्नई की पारी का 5वां ओवर चल रहा था।इस दौरान गेंदबाजी युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक कर रहे थे।

IPL 2023 RCB vs CSK: धोनी के शेर का जमकर गरजा बल्ला, तूफानी पारी खेलकर मचाया तहलका

ओवर की तीसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने उन्हें 91 मीटर का एक लंबा छक्का मारा। अजिंक्य रहाणे का छक्का बेहतरीन ही था । यही वजह रही कि साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे भी क्रीज पर खड़े होकर ताली बजाते हुए कैमरे में कैदे हुए।

RCB vs CSK:आज भी धोनी के चहाने वालों की कमी नहीं, न्यूयॉर्क से बैंगलोर पहुंचा ये जबरा फैन

अजिंक्य रहाणे के इस छक्के को देखकर विरोधी टीम के होश उड़े नजर आए।चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 45 गेंदों में 6 चौके और इतने छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 27 गेंदों में दो चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली।वहीं अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।