Samachar Nama
×

RCB vs CSK:आज भी धोनी के चहाने वालों की कमी नहीं, न्यूयॉर्क से बैंगलोर पहुंचा ये जबरा फैन
 

--1-11111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी जलवा आईपीएल में देखने को मिल रहा है। यही नहीं कैप्टन कूल माही की फैन फ्लोइंग काफी ज्यादा है ।अब एक फैन न्यूयॉर्क से धोनी को सपोर्ट करने के लिए बैंगलोर पहुंचा है। बता दें कि आईपीएल 2023 के 24 वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर आरसीबी से हो रही है।मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

 IPL 2023 RCB vs CSK Live: चेन्नई के टॉस हारते ही धोनी के फैंस के लिए आई खुशख़बरी,  जानिए आखिर क्या 
 

DHONI0--1-1-11-11114441111111.JPG

इस मुकाबले के तहत महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन नजर आया है, जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर मैच खेल रही है, लेकिन स्टेडियम में धोनी की दीवानी देखने को मिल रही है। महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन न्यूयॉर्क से बैंगलोर पहुंचा है और स्टेडियम में बैठा हुआ यह पोस्टर लिए नजर आया।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल खिलाड़ी हैं।उन्होंने चार बार चेन्नई सुपरकिंग्स को ट्रॉफी दिलाई है।

 IPL 2023 RCB vs CSK Live: आरसीबी ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

GT vs CSK: क्या गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं दिखेगा MS Dhoni का जलवा? जानें सीएसके के सीईओ का जवाब

यही नहीं बतौर खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड शानदार है। आरसीबी के खिलाफ भी धोनी का बल्ला जमकर चलता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आरसीबी के खिलाफ 32 पारियों में 849 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के खिलाफ 46 छक्के भी जड़ चुके हैं।

 IPL 2023 RCB vs CSK Live: आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 

dhoni-1-1-1111111111.JPG

बैंगलोर के खिलाफ जारी इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 239 मैच खेले।इन मैचों की 209 पारियों में 39.34 की औसत और 135.78 के स्ट्राइक रेट से 5036 रन बनाए।इस दौरान 24अर्धशतक भी जड़े। महेंद्र सिंह धोनी काफी उम्रदराज खिलाड़ी हो चले हैं, लेकिन आज भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियों बटोरते हैं।

CSK vs LSG: चेपॉक का इंतजार हुआ खत्‍म, LSG के खिलाफ Dhoni कर सकते है बड़ा धमाका

Share this story