×

IPL 2023 :पांचवीं बार खिताब जीतने के बाद अचानक रोते दिखे धोनी, वायरल वीडियो से फैल गई सनसनी 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है कि उनकी अगुवाई में टीम ने पांचवीं बार खिताब जीता है।सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी रोते हुए दिखाई दिए हैं।

WTC Final 2023 में क्या बारिश बनेगी विलेन, जानिए मैच के दौरान कैसा रहने वाला है लंंदन का मौसम
 

महेंद्र सिंह धोनी का मैच के बाद भावुक होने का मोमेंट कैमरे में कैद हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह भावुक देख फैंस हैरान हुए हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो ने तहलका मचा दिया है।फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीतने के लिए जब आखिरी दो गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी तो डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल खामोश नजर आ रहे थे।

WTC Final 2023: भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेला जाएगा खिताबी मैच, जानिए कैसी रहने वाली है यहां की पिच
 

धोनी आंख बंद किए हुए थे और शायद वह यह प्रार्थना कर रहे थे, आखिरी दो गेंदों पर जैसे ही रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका जड़ते हुए गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत को छीन लिया तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी ।

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, कप्तान रोहित की इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
 

धोनी ने अपनी पूरी टीम के साथ जश्न मनाया । यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भावनाओं में बहते हुए रविंद्र जडेजा को गोद में भी उठाने का काम किया।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 41 साल की उम्र में भी मैदान पर कमाल कर रहे हैं । फाइनल मैच में धोनी बल्ले से भले ही जलवा ना दिखाया , लेकिन  विकेटकीपिंग में कमाल करते हुए महफिल लूटी है।धोनी ने अपनी खतरनाक विकेटकीपिंग से शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई थी।