IPL 2023: आरसीबी की शर्मनाक हार से आगबबूला हुए कप्तान फाफ डुप्लेसी, इसे ठहराया जिम्मेदार
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में बीते दिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी को 9 विकेट से शर्मनाक हार मिली। मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए,वहीं इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने यह स्कोर 6 विकेट और 21 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
IPL 2023: MI ने RCB को बुरी तरह रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में मची खलबली
आरसीबी ने फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा किया था,वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी के दम पर जीत हासिल की। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बड़ा बयान देते हुए हार पर निराशा जाहिर की।उन्होंने कहा,
IPL 2023 MI vs RCB : फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, अपनी टीम मुंबई के लिए बने बोझ
हमें लगता है कि हम 20-22 रन पीछे रह गए थे मुंबई की टीम अच्छा चेज करती है उनके पास डीप बैटिंग हैं।आखिरी पांच ओवरों में हम काफी रन नहीं बना पाए। 200 रन बहुत अच्छा स्कोर था लेकिन हम कोशिश करेंगे कि आगे अच्छा करें लेकिन यह वानखेड़े के अन्य विकेट से धीमा था।सूर्यकुमार जैसा बल्लेबाज जिसके पास हो तो वह हमेशा खुश ही होगा। सिराज हमारे लिए पहले हाफ में बहुत अच्छा रहा है।टी20 क्रिकेट में गेंदबाज हमेशा दबाव में रहते हैं।
IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा गजब का छक्का, जीत लिया फैंस का दिल, देखें VIDEO
मुकाबले में आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसी ने 41 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मददसे 65 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 68 रन की पारी का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने 18गेंद में 30 रन की पारी खेली। दूसरी ओर मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। नेहल वढ़ेरा ने 34 गेंदों में 52 रन ठोक दिए। ईशान किशन ने 21 गेंदों में 4 चौके और इतने छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेल डाली ।