Samachar Nama
×

IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा गजब का छक्का, जीत लिया फैंस का दिल, देखें VIDEO 

BBHHUUUUUUU

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आरसीबी के स्टार और धाकड़ खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलकर महफिल लूटने का काम किया है।मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए 33 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेलने का काम किया है। मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक समय में मुंबई इंडियंस के  गेंदबाजों को बुरी तरह पस्त कर दिया था।

 MI vs RCB: सस्ते में आउट हुए Virat Kohli तो नवीन उल हक ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
 


Glenn Maxwell vs Dushmantha Chameera

मुंबई के लिए ग्लेन मैक्सवेल काल साबित होते नजर आए। अपनी इस पारी के दौरान ही मैक्सवेल ने एक बहुत ही कमाल का छक्का लगाने का काम किया। मैक्सवेल के इस छक्के ने जमकर महफिल लूटी है।मुंबई इंडियंस की ओर से पारी का 11 वां ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आए थे।इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने अनोखा रिवर्स स्वीप खेला और थर्डमैन एरिया में छक्का ठोक दिया।मैक्सवेल के इस छक्के को देखकर सभी हैरान रह गए।

IPL 2023 MI vs RCB:मुंबई के खिलाफ मैक्सवेल का आया तूफानी, ताबड़तोड़ पारी खेलकर मचाया तहलका

maxwell dhoni001011-1-

इस शॉट की शानदार टाइमिंग थी। ग्लेन मैक्सवेल के इस छक्के ने सोशल मीडिया पर जमकर महफिल लूटी है।  बता दें कि विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद मैक्सवेल क्रीज पर आए थे।उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए फाफ डुप्लेसी के साथ साझेदारी की और टीम के स्कोर  को आगे बढ़ाया।

IPL 2023, MI vs RCB Live: डुप्लेसी और मैक्सवेल ने जड़े अर्धशतक, बैंगलोर ने मुंबई को दिया 200 रनों का लक्ष्य

Glenn Maxwell vs Dushmantha Chameera

आरसीबी ने मुकाबले में 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाने का काम किया।मैक्सवेल और कप्तान फाफ डुप्लेसी की पारी के दम पर ही टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई है। फाफ डुप्लेसी ने भी बल्ले से जलवा दिखाते हुए 41  गेंदों में  5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली।

DC vs RCB 113311111221111111111221222.JPG


 

Share this story