Breaking IPL 2023, MI vs GT Live: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 का 57 वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था। मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
IPL 2023: इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, Yashasvi Jaiswal की टीम इंडिया में एंट्री पक्की
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों को स्वर्ग कहा जाता है और इसलिए यहां पर जमकर रनों की बरसात होती है। मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ने अब तक खराब प्रदर्शन किया है।ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।वैसे आज यहां मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस का नेतृत्व हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।
IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर को अब मौका मिलना मुश्किल, सामने आई बड़ी वजह
गुजरात टाइटंस मौजूदा सीजन के तहत शानदार फॉर्म में चल रही और फिलहाल प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। आज यहां मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।दूसरी ओर मुंबई इंडियंस संघर्ष कर रही है।गुजरात टाइटंस ने अपने खेले 11 मैचों में से 8 के तहत जीत दर्ज की है, वहीं तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा ।गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है।
IPL 2023: इस फार्मूले के साथ बनाएं ड्रीम 11 टीम, करोड़ों के पुरस्कार जीतने का अच्छा मौका
वहीं मुंबई इंडियंस ने 11 मैचों में खेलते हुए 6 के तहत जीत दर्ज की है, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा।मुंबई इंडियंस 12 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है।मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज यहां रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।हालांकि देखना दिलचस्प .यह रहने वाला है कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।